फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given about police assistance to girl students

Hamirpur (Himachal) News: छात्राओं को पुलिस सहायता की दी जानकारी

Sat, 07 Sep 2024 04:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Information given about police assistance to girl students
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में जिला पुलिस की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राए
आपात स्थिति में 112 नंबर पर सूचित करने के बारे में छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में जिला पुलिस की ओर से छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में बीते दिनों कुछ बाहरी युवकों ने मारपीट और छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में सदर थाना पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं, छात्राओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला हमीरपुर राजेश कुमार, महिला थाना प्रभारी हमीरपुर निरीक्षक प्रिया और उप निरीक्षक कुमारी रितु, अन्वेषणाधिकारी थाना सदर हमीरपुर सहित 8 वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी छात्राओं से सभी पहलुओं पर विस्तृत प्रतिक्रिया ली। इस दौरान पुलिस से तुरंत सहायता कैसे ली जा सकती है, इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान सभी छात्राओं का पक्ष सुनकर उनकी कठिनाइयों व समस्याओं के निराकरण के लिए भी उचित प्रबंध किया।

चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के परिसर में रास्तों पर पुलिस की टीमों की ओर से लगातार गश्त की जाएगी। विशेषतः स्कूल लगने तथा स्कूल में छुट्टी के दौरान गश्त को नियमित रूप से तेज किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया, यातायात नियमों की अनुपालना, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, महिला सशक्तीकरण, पोक्सो अधिनियम तथा नशे व शराब के दुष्परिणामों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान सभी छात्रों को अपने-अपने मोबाइल में 112 एप और ड्रग फ्री हिमाचल एप को डाउनलोड करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर सूचित करने के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed