फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ineligible people will soon be expelled from BPL list: BDO

बीपीएल सूची से अयोग्य लोग शीघ्र होंगे निष्कासित : बीडीओ

Fri, 14 Jun 2024 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
25 तक अपात्र लोगों की सूची बीडीओ कार्यालय नादौन को भेजने के आदेश
विज्ञापन

पंचायत प्रधानों-सचिवों को स्थिति स्पष्ट करने को कहा
एक भी अपात्र लोग सूची में शामिल हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन समेत पूरे प्रदेश में बीपीएल सूची में शामिल अयोग्य लोगों को लेकर आए दिन अनेक शिकायतें बीडीओ कार्यालय में प्रेषित की जा रही हैं। इसी को लेकर खंड विकास अधिकारी नादौन ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से विभागीय अधिसूचना को भी पंचायत प्रधानों-सचिवों को जारी आदेशों के साथ संलग्न किया है ताकि स्थिति एकदम से स्पष्ट हो सके। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने कहा कि लगातार बीपीएल सूची में अयोग्य लोगों को लेकर शिकायतें मिलने से मालूम हुआ है कि सूची में अधिकतर प्रभावशाली व अयोग्य लोग शामिल हैं। कई लोग तो वर्षों से ही बीपीएल योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और पात्र लोग ऐसी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।



खंड विकास अधिकारी ने विकास खंड के तहत सभी पंचायत प्रधानों-सचिवों को लिखित आदेश में साफ तौर पर स्पष्ट करते हुए कहा है कि 25 जून तक सभी ग्राम पंचायतों से अयोग्य लोगों की सूची बनाकर कार्यालय को प्रेषित करें ताकि समय रहते उनको बीपीएल सूची से बाहर करके योग्य व पात्र लोगों को सूचीबद्ध किया जा सके। खंड विकास अधिकारी ने कहा है कि निर्धारित समय तक अयोग्य लोगों की सूची कार्यालय को प्रेषित करें और यदि बाद में कोई ऐसा नाम पाया गया जिसे जानबूझकर छुपाया गया होगा तो प्रधान, उप प्रधान, सचिव और संबंधित वार्ड सदस्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed