फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Indiscipline will not be tolerated, I will fight for the rights of workers: Suman

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ूंगा : सुमन

Tue, 06 Jan 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 Jan 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
Indiscipline will not be tolerated, I will fight for the rights of workers: Suman
जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा का स्वागत करते कांग्रेस कार्य
सचित्र संशोधित खबर
विज्ञापन

लगातार दूसरी दफा जिलाध्यक्ष बनने के बाद सुमन भारती का कांग्रेसियों ने किया अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा है कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जबकि समर्पित कार्यकर्ताओं के हक और सम्मान की लड़ाई वे पूरी मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में जिले में कांग्रेस को और अधिक सशक्त किया जाएगा।
लगातार दूसरी बार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद सोमवार को हमीरपुर पहुंचने पर सुमन भारती का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला के प्रवेशद्वार ऊखली से लेकर हमीरपुर मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

ऊखली, भोटा, डिडवीं टिक्कर, भिड़ा, डुग्घा और गांधी चौक पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इसके बाद सुमन भारती नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार से पैदल मार्च करते हुए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सुमन भारती ने विश्वास जताया कि नगर निगम चुनाव के साथ-साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिले की सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल वर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, चंदन राणा, राजेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed