फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   India's culture is famous in the world: Naresh

विश्व में प्रसिद्ध है भारत की संस्कृति : नरेश

Mon, 19 Aug 2024 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस में सोमवार को श्रावण की पूर्णिमा को संस्कृत दिवस बड़ी ही उमंग, उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। 16 अगस्त से 22 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य पर पाठशाला में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रार्थना सभा के दौरान संस्कृत अध्यापक दिलीप शास्त्री ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा की महत्ता और समाज में इसकी उपयोगिता समझाई। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा में बहुत बड़ा ज्ञान और विज्ञान छिपा है।
विज्ञापन


इसलिए हर छात्र को अपने जीवन में इसे सीखने का प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने कहा कि भारत के दो गौरव पूरे संसार में प्रसिद्ध हैं। एक संस्कृत भाषा और दूसरा भारत की संस्कृति। संस्कृत भाषा की महानता और इसके श्रेष्ठ ज्ञान भंडार को बचाए रखने के लिए हम सबको बढ़-चढ़ कर इसके विकास और संवर्धन में अपना योगदान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed