{"_id":"666703b18c6d9ce82605908e","slug":"indian-team-won-the-south-asian-cestoball-championship-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129373-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भारतीय टीम ने जीती साउथ एशियाई सेस्टोबाल चैंनियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भारतीय टीम ने जीती साउथ एशियाई सेस्टोबाल चैंनियनशिप
Tue, 11 Jun 2024 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Jun 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय सेंस्टोबॉल चैंपियनशिप में जीतने के बाद भारतीय टीम कोच के साथ। स्रोत
जाहू (हमीरपुर)। बेंगलुरू में नौ जून तक हुई प्रथम दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम विजेता बनी है। भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के दो खिलाड़ी में शामिल रहे। यह जानकारी प्रदेश सेस्टोबाल संघ के महासचिव एवं राजकीय महाविद्यालय भोरंज के शारीरिक शिक्षक विरेंद्र कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने सेमिफाइनल मुकाबले में भूटान की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को कड़ी टक्कर देते हुए भारतीय टीम ने 46-10 से चैंपियनशिप अपने नाम की। पहली बार आयोजित दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबाल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में भारतीय टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के कप्तान हर्ष कपिल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के राजकीय महाविद्यालय भोरंज में बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र रिज्वूल कौंडल और डीएवी हमीरपुर के छात्र आयान ठाकुर के अलावा कार्तिक डागर, जसप्रीत सिंह, गगनदीप, शोभित ओटवाल, संदीप सिंह, शशिकांत तिवारी, इरशाद, विवके कुंजन व सचिन कुमार ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दोनों खिलाडिय़ों का हमीरपुर में पहुंचने पर सेंस्टोबॉल संघ के पदाधिकारी भव्य स्वागत करेंगे। उधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भी हमीरपुर जिला के दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है तथा भारतीय टीम के विजेता बनने पर खुशी जाहिर की है।