{"_id":"688e02e21dc92391350e7caf","slug":"india-won-in-corfball-match-hamirpur-hp-news-r-19-1-sml1037-577800-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऑस्ट्रेलिया को 14-13 गोल से हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऑस्ट्रेलिया को 14-13 गोल से हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। एशिया ओशियाना अंडर-21 कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। चीन के लेशान में चल रही एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने अच्छे खेल की बदौलत शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को 14-13 गोल से पराजित करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस चैंपियनशिप में भारत सहित 10 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय टीम के कोच मनजीत सिंह, मैनेजर निधि शेखावत और संघ के कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि कांटेदार मुकाबले में भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी किरण भोसले, श्वेता, दिव्य, अनुशेया चौधरी, भिनी गुप्ता, यूरी सेठी, सुधीर मोहित, लवप्रीत सिंह, हर्ष ए मोहित, समीर सिंह भोसले, आर्यन राणा, कार्तिक, अभिषेक व अमन ने बेहनतरीन तालमेल दिखाया। पहली बार एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशू मिश्रा, फाउंडर मेंबर अशोक कुमार, देवभलारा, हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल विकास एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष बीआर सुमन, राष्ट्रीय रेफरी बालकृष्ण ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।