सुजानपुर (हमीरपुर)। मुख्य बाजार में दिन-प्रतिदिन सड़कों पर लग रही रेहड़ी-फड़ियों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण के खिलाफ उपमंडलाधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा से शिकायत भी की हैै। मुख्य बाजार में दिन प्रतिदिन अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी फड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है जबकि, नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
इससे पहले उपमंडल अधिकारी नागरिक ने मुख्य बाजार में निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अधिकारी को बाकायदा समय-समय पर अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण करने के आदेश दिए थे लेकिन, दुकानदारों के सामने खाली सड़क पर बिना रोक-टोक से अवैध रूप से फड़ियां लग रही हैं। स्थानीय दुकानदारों तिलक, रविंद्र, रमेश, चौहान आदि ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन ने कभी भी अपने स्तर पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि मंडल अधिकारी नागरिक से शिकायत की गई है। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने कहा कि नगर परिषद की अधिकारी को आदेश जारी किए जाएंगे कि वह निरीक्षण करें।