फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Increased risk of accidents due to leaning trees near Tehsil complex Bijhri

Hamirpur (Himachal) News: तहसील परिसर बिझड़ी के समीप झुके हुए पेड़ों से हादसों का बढ़ा खतरा

Wed, 02 Jul 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 02 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के मंडी चौक पर तहसील परिसर के समीप सड़क की ओर झुके चीड़ के पेड़ों से हादसों का खतरा बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि दो सप्ताह पूर्व बिजली के तारों पर पेड़ गिरने के कारण हुई घटना के बाद भी वन विभाग ने पेड़ों को नहीं काटा है, जिससे दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष से मंडी चौक के पास चील के पेड़ सड़क किनारे झुके हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों सतपाल, सुरेंद्र, बांटू, पांकू, लक्की सोनी आदि ने कहा कि समस्या के संदर्भ में संबंधित विभाग को ज्ञापन भी सौंपा है, लेकिन अभी तक पेड़ काटने को लेकर कोई भी कार्य नहीं हुआ है। पेड़ों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व चीड़ का एक बड़ा पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया था, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि सड़क के नीचे कोई वाहन या व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, नहीं तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने विभाग से समस्या को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
संबंधित विभाग को सड़क की ओर झुके हुए पेड़ों को हटाने के बारे में अवगत करवाया है। शीघ्र ही पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू होगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-संदीप चंदेल, तहसीलदार, बिझड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed