{"_id":"657ca3b2b6c3d22bc9061a14","slug":"in-the-march-past-the-team-of-kullu-circle-stood-first-and-hamirpur-stood-third-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-16311-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मार्चपास्ट में कुल्लू वृत्त की टीम पहले और हमीरपुर तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मार्चपास्ट में कुल्लू वृत्त की टीम पहले और हमीरपुर तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
वन विभाग की राज्य स्तरीय 24वीं वन खेलकूद एवं डयूटी प्रतियोगिता के दौरान खेलती टीमें। संवाद
हमीरपुर। अणु के खेल परिसर में तीन दिवसीय 24वीं वन खेलकूद एवं ड्यूटी प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को किया। इस मौके पर हमीरपुर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समारोह में चार चांद लगा दिए। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया और प्रतिभागी खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने वन विभाग की प्रदर्शनी का शुभारंभ और स्मारिका का विमोचन भी किया। उद्घाटन समारोह में वन विभाग के पीसीसीएफ राजीव कुमार और वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जबकि, उप अरण्यपाल राकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। वन खेलकूद एवं ड्यूटी प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन अधिकारियों-कर्मचारियों को एक अलग अनुभव प्रदान करते हैं तथा उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखते हैं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक आशीष शर्मा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एसडीएम मनीष सोनी, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
13 टीमों के लगभग 700 महिला-पुरुष खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
24वीं वन खेलकूद एवं ड्यूटी प्रतियोगिता में विभाग के सभी 10 वृत्तों, वन्य प्राणी विंग, निदेशालय और हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सहित कुल 13 टीमों के लगभग 700 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में आयोजित मार्चपास्ट में कुल्लू वृत्त की टीम ने पहला, चंबा ने दूसरा और हमीरपुर वृत्त की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन टीमों को उपमुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया।