फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In frustration, Jairam Thakur is desperate for power: Suresh

हताशा में जयराम ठाकुर सत्ता के लिए व्याकुल : सुरेश

Sat, 29 Jun 2024 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
पूछा, क्या सत्ता में रहते भाजपा ने दुश्मन बनाए थे मंत्री और चेयरमैन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विधानसभा चुनाव में मिली हार से हताशा में है। वह आज भी सत्ता के लिए व्याकुल हैं। हमीरपुर के होटल हमीर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता मेंं आने के लिए व्याकुल हैं। मित्रों की सरकार का आरोप लगाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बताएं कि क्या पूर्व भाजपा सरकार में दुश्मनों को उन्होंने मंत्री और चेयरमैन बनाया था। विपक्ष में भाजपा नेताओं को अपनी भूमिका सही ढंग से निभानी चाहिए। कांग्रेस सरकार की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सवाल पूछा कि बिंदल ये बताएं कि कोरोना काल में पीपी किट घोटले के दौरान उन्हें मंत्री पद से आखिर इस्तीफा क्यों देना पड़ा। भाजपा का उपचुनाव में ध्यान कम और सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचने में ज्यादा लगा हुआ है। सुरेश कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से पूछा है कि वह बार-बार यह बयान दे रहे हैं कि 10 जुलाई को हिमाचल में कांग्रेस सरकार चली जाएगी लेकिन वह ये बताएं कि यह सरकार कैसे जाएगी। चार जून को सरकार के जाने के दावे किए जा रहे थे लेकिन उपचुनाव में चार सीट पर जीत मिलने से प्रदेश में कांग्रेस सरकार और अधिक मजबूत हुई है। सीएम सुक्खू के नेतृत्व में तीन उपचुनाव को भी कांग्रेस जीतेगी। भाजपा नेताओं के दावे फिर हवाई होंगे। सभी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू जल्द ही हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी जल्द प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed