{"_id":"64345cc047648759d10813e4","slug":"in-dhumal-jalandhar-anurag-receives-best-wishes-hamirpur-hp-news-c-19-1-117585-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धूमल जालंधर में, अनुराग ने प्राप्त की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धूमल जालंधर में, अनुराग ने प्राप्त की शुभकामनाएं
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का सोमवार को 79वां जन्मदिवस जिला भर में धूमधाम से मनाया गया लेकिन खुद धूमल जालंधर में रहे। क्योंकि उनके बड़े भाई रूप सिंह धूमल अस्वस्थ चल रहे हैं। बड़े भाई जालंधर में उपचाराधीन होने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भी पिछले कुछ दिनों से जालंधर में उनकी सेवा में लगे हुए हैं।
इसके चलते वह सोमवार को अपने जन्मदिवस के मौके पर घर पर उपस्थित नहीं हो सके लेकिन धूमल के गृह जिले से बाहर होने के चलते खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने समीरपुर स्थित आवास में रहकर यहां आने वाले लोगों से मिले और पिता के जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक समीरपुर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
प्रदेश भर से भाजपा नेता समीरपुर पहुंचे हुए थे। दोपहर ढाई बजे केंद्रीय मंत्री भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। धूमल के जन्मदिवस पर कहीं खेलों का आयोजन हुआ तो कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, अस्पतालों में मरीजों को फल आदि भी वितरित किए गए।