{"_id":"658f0f8d2a782deebd0ce8eb","slug":"in-2023-24-4389-tests-were-done-with-cb-not-machine-260-tb-patients-found-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-17542-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 2023-24 में सीबी नाॅट मशीन से किए 4389 टेस्ट, टीबी के मिले 260 रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 2023-24 में सीबी नाॅट मशीन से किए 4389 टेस्ट, टीबी के मिले 260 रोगी
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। खंडस्तरीय क्षय रोग उन्मूलन की बैठक शुक्रवार को एसडीएम हमीरपुर मुनीष सोनी की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल टौणी में हुई। इसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनीत शर्मा ने 2023-24 में टीवी उन्मूलन पर किए गए सभी कार्यों, सर्वे और कुल एकत्रित किए गए थूक के नमूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में सीबी नाॅट से 4389 टेस्ट किए गए। इनमें से 260 रोगी टीबी के पाए गए और सूक्ष्मदर्शी यंत्र से 3,471 टेस्ट किए गए। इनमें से 112 रोगी टीबी के पॉजिटिव पाए गए। खंड टौणी देवी के अंतर्गत इस समय 174 लोग टीबी की दवाई ले रहे हैं। 4,78,000 रुपये निक्षय पोषण योजना के तहत उनके बैंक खाते में स्थानांतरित किए गए। टीबी के लिए सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए किए सर्वे में खंड में 1,03,000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 351 थूक के नमूने भी लैब में एकत्रित करके भेजे गए। बैठक में विभिन्न विभागों से अधिकारियों ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ टौणी देवी, जिला परिषद अध्यक्ष बबली, स्थानीय प्रधान रविंद्र ठाकुर, बारी पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, एनजीओ से शिखा ठाकुर, डॉक्टर शिवानी, स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया, क्षय रोग पर्यवेक्षक जीवन और दो टीबी चैंपियन ने भाग लिया, जो इस रोग से जीतकर एक स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। एसडीएम हमीरपुर ने बीडीओ को आदेश दिया कि आगामी जनवरी में होने वाली ग्राम सभा में निक्षय मित्र बनाने के प्रस्ताव को भी एजेंडे में लें। उन्होंने व्यापार मंडल और नगर परिषद हमीरपुर के साथ भी बैठक करने को कहा ताकि वह भी अपने-अपने स्तर पर निक्षय मित्र बनाएं। अंत में दो टीबी चैंपियंस को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनसे अनुरोध किया कि वह अपना उदाहरण देकर लोगों को जागरूक करें कि टीबी के लक्षणों को न छुपाएं। सही समय पर अपने जांच करवा कर दवाई का कोर्स पूरा करें।