फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Improvement of Jahu to Bassi via Lagmanvi road started

Hamirpur (Himachal) News: जाहू से बस्सी वाया लगमन्वीं सड़क का सुधारीकरण शुरू

Fri, 22 May 2026 03:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Improvement of Jahu to Bassi via Lagmanvi road started
जाहू से बस्सी बाया लगमन्वी सड़क के किनारे निर्माणाधीन डंगा। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के तहत जाहू से बस्सी वाया लगमन्वीं सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में भूस्खलन संभावित स्थानों पर डंगों का निर्माण किया जा रहा है। इससे बरसात के मौसम में वाहन चालकों समेत राहगीरों को आवाजाही में बेहतरीन सुविधा मिलेगी। करीब 11 माह पहले बरसात के दौरान आई आपदा की वजह से सड़क के किनारे भूस्खलन होने से कई जगह दुर्घटना संभावित स्पॉट बन गए थे। लोक निर्माण विभाग ने इन स्थानों को चिह्नित कर डंगों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। अब इसकी स्वीकृति मिलने के बाद समकरी, लगमन्वी और जाहू से बस्सी वाया बाहन्वीं सड़क को जोड़ने वाली सड़क के किनारे लुद्दर चौक के पास डंगों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ सड़क पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 100 मीटर क्षेत्र में सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे पानी के कारण सड़क के उखड़ने की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


लगमन्वी सड़क सुधारीकरण पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। डंगों के निर्माण का कार्य जारी है। जल्द सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। -राजेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed