{"_id":"68a224e35e83e8912e05db87","slug":"important-role-of-rss-in-countrys-independence-rakesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-164116-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आजादी में आरएसएस की अहम भूमिका : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की आजादी में आरएसएस की अहम भूमिका : राकेश
Mon, 18 Aug 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता प्रेम कौशल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ निराधार और तर्कहीन बयानबाजी की है।
मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि सर्वविदित तथ्य है कि आरएसएस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और स्वतंत्रता के बाद भी, समाज कल्याण, राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आरएसएस की परंपरा में पले-बढ़े हैं, इसलिए अगर वह इस संगठन की प्रशंसा करते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
भाजपा और आरएसएस एक जैसी राष्ट्रवादी विचारधारा को साझा करते हैं और स्वाभाविक रूप से हर भाजपा नेता राष्ट्र को मजबूत बनाने में आरएसएस की भूमिका के लिए उसकी सराहना करता है। कांग्रेस नेताओं को मोदी और आरएसएस पर निशाना साधने के बजाय, कांग्रेस के नेताओं को अपनी ही पार्टी के भीतर चल रही उथल-पुथल पर विचार करना चाहिए। संवाद