फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Illegal mining has destroyed agriculture, anger among Kashmiri villagers

Hamirpur (Himachal) News: अवैध खनन से उजड़ी खेती, कश्मीर के ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 29 Aug 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 29 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत कश्मीर पंचायत में अवैध खनन के चलते लोगों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे लोगों में रोष है। अब अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत के चार गांवों के लोग एकजुट हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कश्मीर के चार गांवों नुग्रां, कशमीर, सदोह और तूणी गांव के लोग वीरवार को मान खड्ड में एकत्र हुए और अवैध खनन का विरोध जताया है। लोगों का कहना कि अब सब्र का बांध अब टूट गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन पर कार्रवाई से कन्नी काट रहे विभाग ने यदि अब भी कार्रवाई नहीं की तो वे प्रदर्शन को विवश होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि मतारड़ खड्ड जहां मान खड्ड से मिलती है, वहां से नुग्रां तक खनन गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो ग्रामीण प्रशासन की उदासीनता के विरुद्ध सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर गांव के पूर्व प्रिंसिपल ध्रुव सिंह राणा ने बताया कि मतारड़ खड्ड जहां मान खड्ड से मिलती है, वहां से लेकर नुग्रां तक अवैध खनन हो रहा है। बरसात में भी कशमीर पुल और नुग्रां में खनन सामग्री के ढेर लगाए गए हैं। इस अवैध खनन की वजह से ही इलाके की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। कश्मीर पंचायत गन्ने, अरबी की पैदावार के लिए प्रसिद्ध थी।
हालांकि, पिछले कुछ सालों से अवैध खनन की वजह से पानी का जलस्तर बहुत नीचे चला गया, जिस कारण पिछले साल गन्ने की अच्छी पैदावार नहीं हुई तथा फसल को आग के हवाले करना पड़ा। वहीं, कश्मीर के वार्ड पंच सतीश कुमार उर्फ निक्कू ने बताया कि दो साल पूर्व अवैध खनन पर कुछ कार्रवाई हुई थी, लेकिन पर्याप्त नहीं थी।
इस अवसर पर भवानी सिंह ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर, रमेश चंद राणा, कुलदीप चंद, संध्या देवी, बीरबल, सुरेश कुमार, दुनी चंद सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई है।



कोट
कश्मीर पंचायत में अवैध खनन हो रहा है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन करने वालों पर पुलिस शिंकजा कसेगी। पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। लोगों की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

-प्रताप सिंह, डीएसपी, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed