फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Illegal hoardings eclipse the beauty of Barsar city

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर शहर की सुंदरता पर अवैध होर्डिंग्स का ग्रहण

Sat, 04 Apr 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings eclipse the beauty of Barsar city
नगर पंचायत बड़सर के तहत बिजली की तारों के समीप लअकाए गए बैनर व सड़क के किनारे खंभों पर लगाए गए
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत के तहत बड़सर बाजार में शहर की सुंदरता पर अवैध होर्डिग का ग्रहण लगा हुआ है। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स और बैनर जहां शहर की सुंदरता को फीका कर रहे हैं, वहीं हादसों को भी निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि अब बिजली और स्ट्रीट लाइटों के खंभों तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। शहर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों के किनारे लगे खंभों पर बिना अनुमति पोस्टर, बैनर और बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, जिससे नगर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह न केवल नियमों की खुलेआम अवहेलना है, बल्कि आम जन की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।
विज्ञापन

बिजली के खंभों पर लोहे के एंगल, तारों और रस्सियों के सहारे लगाए गए होर्डिंग कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। कई जगहों पर ये होर्डिंग बिजली के तारों के बेहद नजदीक लगाए गए हैं, जिससे शॉर्ट-सर्किट और आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाए गए बैनर और पोस्टर रात के समय रोशनी को बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के तहत किसी भी सार्वजनिक संपत्ति विशेषकर बिजली और स्ट्रीट लाइट के खंभों पर विज्ञापन सामग्री लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके जिम्मेदार लोग नियमों को दरकिनार कर खुलेआम अवैध होर्डिंग लगा रहे हैं, जिससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।


कोट :

मामला ध्यान में है। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जल्द ही विशेष अभियान चलाकर बिजली और स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - स्वाति डोगरा, प्रशासक, नगर पंचायत बड़सर

नगर पंचायत बड़सर के तहत बिजली की तारों के समीप लअकाए गए बैनर व सड़क के किनारे खंभों पर लगाए गए

नगर पंचायत बड़सर के तहत बिजली की तारों के समीप लअकाए गए बैनर व सड़क के किनारे खंभों पर लगाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article