फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If you have any suspicion on any person, immediately inform the police: DSP

किसी भी व्यक्ति पर संदेह हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें : डीएसपी

Thu, 22 Feb 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
प्रवासियों का पंजीकरण करवाने का आग्रह, न करवाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वीरवार को भी कई लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की गई। मामले की देखरेख स्वयं डीएसपी नितिन चौहान कर रहे हैं। इस बीच नितिन चौहान ने लोगों से आग्रह किया है कि वह घरों के बाहर सीसीटीवी लगाकर पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।



सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। उन्होंने ऐसे भवन या भू मालिकों को कड़ी चेतावनी दी है, जिन्होंने बिना पंजीकरण करवा अपने भवनों या भूमि पर प्रवासियों को किराये पर रखा है। चौहान ने कहा कि भवन या भू मालिकों सहित उन ठेकेदारों पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिन्होंने उनके पास रह रहे प्रवासियों का पंजीकरण नहीं करवाया है। क्षेत्र में यदि कोई प्रवासी बिना पंजीकरण मिला तो उसके भवन या भू मालिक व ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटनाओं के संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्र की फुटेज निकाली जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से निजी या सामूहिक तौर पर अपने घरों या गांव में सीसीटीवी जरूर लगाएं ताकि ऐसी घटनाओं में पुलिस को भी सहायता की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed