फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If you have a manuscript lying at home, get it registered: Santosh

घर में पांडुलिपि पड़ी है तो करवाएं उसका पंजीकरण : संतोष

Sun, 17 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत देश की अमूल्य पांडुलिपि विरासत के संरक्षण, दस्तावेजीकरण एवं अभिलेखीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि देश में आज भी अनेक प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियां घरों, मंदिरों, मठों, निजी परिवारों, संस्थाओं और विभिन्न समुदायों के पास सुरक्षित हैं, लेकिन उनका अभी तक कोई आधिकारिक रिकॉर्ड तैयार नहीं हो पाया है। इन अमूल्य सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के उद्देश्य से संस्कृति मंत्रालय ने ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान आरंभ किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति, परिवार, संस्था अथवा समुदाय के पास किसी भी प्रकार की पांडुलिपियां, हस्तलिखित ग्रंथ, पुराने दस्तावेज अथवा ऐतिहासिक अभिलेख उपलब्ध हैं और वे अभी तक सूचीबद्ध या पंजीकृत नहीं हुए हैं, तो उनकी सूचना जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, हमीरपुर को उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित पांडुलिपियों के पंजीकरण के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ज्ञान भारतम मोबाइल एप एवं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी लोग ऑनलाइन सर्वेक्षण में भाग लेकर अपनी पांडुलिपियों का पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed