फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If the results are not declared then the parents of the candidates will also surround the commission.

Hamirpur (Himachal) News: परिणाम घोषित न किया तो अभ्यर्थियों के माता-पिता भी करेंगे आयोग का घेराव

Wed, 07 Aug 2024 03:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य कर्मचारी चयन आयोग के बाहर जेओए 817 के क्रमिक अनशन का मंगलवार को 19वां दिन रहा। अभ्यर्थी यहां पर अनशन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों आशु, अनिल, मोहित, मनोज, रीता, स्वाति, अमित, कमल कांत आदि ने कहा कि सरकार और आयोग की तरफ से एक सप्ताह में परिणाम घोषित करने के सभी दावे और आश्वासन झूठे साबित हुए हैं। ऐसे मौसम में जब आपदा ने हिमाचल में त्राहिमाम मचाया हैं उस समय गरीबों के बच्चे जंगल के बीच अपनी मेहनत से पास की परीक्षा परिणाम की भीख मांग रहे हैं। आयोग के बाहर खुद को बीमार कर रहे हैं। मातापिता को झूठे दिलासे दे रहे हैं पर एक सरकार और आयोग हैं जो कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि हिमाचल में बेरोजगारी चरम पर है और सरकार और आयोग का युवाओं के प्रति ऐसा रवैया है। यदि अभी भी परिणाम नहीं घोषित किया गया तो जल्द पूरे हिमाचल से जेओए केे अभ्यर्थियों के साथ-साथ माता पिता भी आयोग का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed