फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If the hospital is closed, people are ready for a big movement

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल बंद किया तो लोग बड़े आंदोलन के लिए तैयार, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Fri, 29 Nov 2024 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 29 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the hospital is closed, people are ready for a big movement
सलौणी में ऊना बड़सर सड़क पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद।
जाहू/गलोड़/सलौणी (हमीरपुर)। भोटा चैरिटेबल अस्पताल को बंद न करने मांग को लेकर जिलेभर में व्यापक रोष फैल गया है। किसी ने अस्पताल को बचाने के लिए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे डाला है, तो कई अनशन और आंदोलन के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

लोग हर हाल में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहे अस्पताल को बचाना चाहते हैं। सोमवार को प्रदर्शन शुरू हुआ था। इसके बाद बुधवार और वीरवार को भी विभिन्न स्थानों पर लोग सड़कों पर उतरे। भोटा में अस्पताल के गेट के बाहर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब जिले के अन्य हिस्सों में भी फैल चुका है।
विज्ञापन

शिमला-मटौर एनएच पर 11 बजे से 2ः00 बजे तक लोगों ने धरना दिया, जबकि ऊना-भोटा सुपर हाईवे पर सलौणी कस्बे में भोटा-दियोटसिद्ध चौक पर 11:30 बजे से एक बजे तक चक्का जाम किया गया। इसमें छह पंचायतों के करीब 150 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने ब्यास प्रबंधन के मुद्दे को लेकर सरकार से त्वरित कदम उठाने की मांग की। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कानून हाथ मे न लेने की जनता से अपील की और जाम खुलवाया।

विधायक लखनपाल ने कहा कि यदि सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो वे जनता के साथ भूख हड़ताल और अनशन करेंगे। सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल बंद हुआ तो वे अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed