फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If permanent policy is not made for laborers, INTUC will hit the road

मजदूरों के लिए स्थायी नीति न बनी तो सड़क पर उतरेगी इंटक

Sun, 11 Apr 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
If permanent policy is not made for laborers, INTUC will hit the road
भोरंज में इंटक की बैठक में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। कस्बे में इंटक की बैठक प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार यूनियन इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजीव राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बबलू पंडित ने कहा कि इंटक मजदूर हित में निरंतर कार्य कर रही है। मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी संगठन आशा वर्कर्स, जल शक्ति विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, 108 एंबुलेंस कर्मचारी, चौकीदार यूनियन, मनरेगा यूनियन, भवन कामगार यूनियन आदि की समस्याओं का सामूहिक मांग पत्र सरकार के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

मांगों में ईएसआईसी शाखा कार्यालय कांगड़ा, शिमला, बिलासपुर में खोला जाए। पंडित ने कहा कि निजी संस्थान कंपलसरी नोटिफिकेशन ऑफ वेकेेंसी एक्ट की धज्जियां उड़ा रहे हैं, इसे सही किया जाए। जल शक्ति विभाग में कार्यरत अनुबंध लेबर ईंट भट्ठों, टोल बैरियर को ईएसआईसी के अंतर्गत लाने के बारे में मांग की जाएगी। सरकार अगर नहीं मानती है तो इस बारे में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाए।
विज्ञापन

इंटक ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि मजदूरों के लिए स्थाई नीति नहीं बनाई तो वे सड़क पर उतरेंगे। कार्यक्रम में महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष भगत सिंह शर्मा, उपाध्यक्ष गोकुल चंद सहगल, युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष राहुल तंवर, सुरेंद्र, महासचिव अंकुश सैनी, जिला अध्यक्ष रितेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed