{"_id":"65244baa9b8fac86c0078ab4","slug":"if-cement-gets-spoiled-then-panchayat-is-not-responsible-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10689-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हड़ताल से विकास कार्य ठप...सीमेंट खराब हुआ तो पंचायत नहीं जिम्मेवार, प्रधान ने सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हड़ताल से विकास कार्य ठप...सीमेंट खराब हुआ तो पंचायत नहीं जिम्मेवार, प्रधान ने सीएम को भेजा ज्ञापन
Tue, 10 Oct 2023 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Oct 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड हमीरपुर के हॉल में एकत्रि पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत : संंघ
हमीरपुर। जिला पंचायत प्रधान एसोसिएशन ने सिलाई अध्यापकों और पंचायत चौकीदारों को पंचायत सचिव का अतिरिक्त कार्य सौंपने के आदेशों को विरोध जताया है। एसोसिएशन ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय हमीरपुर के सभागार में हुई बैठक में पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ने पर चिंता व्यक्त की।
पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने के साथ ही प्रदेश सरकार से इस मसले का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने दो टूक कहा कि यदि पंचायत में विकास कार्यों के लिए लाया गया सीमेंट खराब होता है तो इसकी जवाबदेही पंचायत प्रतिनिधियों की नहीं होगी। कर्मचारियों की हड़ताल लंबी चलने से पंचायतों में विकास कार्य नहीं होंगे। इससे सीमेंट भी बर्बाद हो सकता है।
बैठक के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेज कर कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लेने की मांग की है। प्रधान एसोसिएशन विकास खंड हमीरपुर की उपाध्यक्ष उषा बिरला ने कहा कि सिलाई अध्यापक और पंचायत चौकीदार को सचिव के कार्यभार देना उचित नहीं है। सरकार को कर्मचारियों के हितों में फैसला लेते हुए जल्द इस मसले का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
जल्द मांग को पूरा करे सरकार
भोरंज (हमीरपुर)। खंड विकास कार्यालय भोरंज के परिसर में कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों का पंचायत प्रतिनिधियों ने समर्थन किया है। भोरंज उपमंडल के पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को एसडीएम भोरंज संजय कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पंचायत प्रधान संघ के प्रधान अजय चंदेल ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की विभाग में विलय करने की मांग को जल्द पूरा किया जाए, ताकि हड़ताल समाप्त कर सभी कर्मचारी कार्यालयों में आएं।
(समाचार : सोनम शर्मा)