फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If appointed in a government committee, the government's dominance over a private vehicle

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी कमेटी में नियुक्ति मिली तो निजी गाड़ी पर सरकारी रौब

Thu, 01 Oct 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
If appointed in a government committee, the government's dominance over a private vehicle
निजी गाड़ी पर लिखा गया हिमाचल सरकार। संवाद।
कमलेश रतन भारद्वाज
विज्ञापन

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में युवा कांग्रेस नेता सरकारी समिति में सदस्यता मिलने के बाद खूब सरकारी रौब जमा रहे हैं। जिला मुख्यालय में लग्जरी काले रंग की स्कॉरपियन गाड़ी पर सरकारी पहचान के इस्तेमाल की खूब चर्चा है।
जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति में गैर-सरकारी सदस्य बनने के बाद हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक रजत राणा की गाड़ी पर फ्लैग रॉड लगा दी है। गाड़ी के आगे और पीछे लाल अक्सरों में एचपी गवर्नमेंट भी लिखवाया गया है, ताकि गाड़ी सरकारी ही लगे।
विज्ञापन

सरकारी रौब दिखाने की ठसक ऐसी है कि गाड़ी को अभी स्थायी नंबर तक आवंटित नहीं हुआ और सरकारीकरण पूरा हो गया है। युवा नेता को 22 दिन पहले हिमाचल सरकार ने जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति में गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में निजी वाहन पर सरकारी पहचान का यह इस्तेमाल अब सवालों के घेरे में है। गांधी चौक पर नो पार्किंग जोन में बुधवार को गाड़ी काफी समय तक सड़क पर पार्क रही। फिलहाल अस्थायी नंबर के साथ ही गाड़ी सड़कों पर दौड़ रही है।
रजत राणा को आठ सितंबर को जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति का गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया था। इससे पहले जुलाई में उन्हें हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस का सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया था। समिति की सदस्यता मिलने के कुछ ही समय बाद निजी गाड़ी पर फ्लैग रॉड और एचपी गवर्नमेंट लिखा दिखाई देना चर्चा का विषय बना हुआ है।

निगम, बोर्ड निदेशक मंडल सदस्यों के भी यही हाल
जिला में एक नहीं, बल्कि कई कांग्रेस नेता सरकारी उपक्रमों, निगमों और बोर्डों में निदेशक मंडल के सदस्य हैं। कई नेताओं ने निजी गाड़ियों का सरकारीकरण कर रखा है। मोटर वाहन नियमों का सरेआम उल्लंघन ये लोग कर रहे हैं। हमीरपुर जिला यातायात नियमों की पालना के लिए प्रदेशभर में जाना जाता है। यहीं पर डबल हेलमेट और सड़क किनारे पार्किंग को लेकर मुस्तैद पुलिस कर्मी तुरंत चालान की कार्रवाई अमल में लाते हैं, लेकिन सरकार के ओहदेदार सरेआम यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।



कोट्स
गाड़ी से फ्लैग रॉड हटा दी जाएगी। एचपी गवर्नमेंट लिखा है, इसे भी हटा देंगे। -रजत राणा, सोशल मीडिया संयोजक, ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर

मीडिया के माध्यम से मामला ध्यान में आया है। मामले में जांच के बाद नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर

निजी गाड़ी पर लिखा गया हिमाचल सरकार। संवाद।

निजी गाड़ी पर लिखा गया हिमाचल सरकार। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article