{"_id":"5e0798d68ebc3e881c6b98d5","slug":"husband-beat-wife-hamirpur-hp-news-sml3192190160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को रॉड से पीटा, घायलावस्था में हमीरपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी को रॉड से पीटा, घायलावस्था में हमीरपुर रेफर
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ते जंगलू गांव की एक महिला को उसके पति ने लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट डाला। जान बचाकर घर से भागी महिला देवरानी के घर में छुपी और देवरानी ने उसे घायलावस्था में नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। वहीं, महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। नादौन पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता 40 वर्षीय किरण पत्नी सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को किसी बात को लेकर पति ने अचानक लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट करना आरंभ कर दी। इस कारण उसके सिर, बाजू व पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर से खून बह रहा था तथा बाजू टूट गया है। किरण ने बताया कि बड़ी कठिनाई से वह पति के चंगुल से बचकर खेतों की ओर भागी और देवरानी के घर छुप कर अपनी जान बचाई। देवरानी ने ही पीड़िता को नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। किरण ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व उसका विवाह सुशील से हुआ था। उसने आरोप लगाया कि उसका पति अकसर उससे तथा उसके बच्चों के साथ मारपीट करता है। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करता है तथा शनिवार सुबह ही वह छुट्टी पर घर आया था। किरण का आरोप है कि सुशील उससे तलाक लेना चाहता है जिसके लिए वह उसे घर से निकलने का दबाव बना रहा है। किरण ने न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके उसका मेडिकल करवा दिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।