फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hundreds of candidates gave teacher eligibility test

सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को टीजीटी कला और टीजीटी मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में करवाई गई। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में सुबह के सत्र में टीजीटी कला टेट के लिए 208 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे, जिसमें से 177 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 31 अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में टीजीटी मेडिकल की टेट परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन

214 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 202 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में सुबह टीजीटी कला की परीक्षा में 140 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे, जिसमें 115 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 25 अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में टीजीटी मेडिकल की परीक्षा में 140 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे, जिसमें 125 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 15 अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विजय गौतम ने कहा कि परीक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा की गई।
विज्ञापन

नादौन के परीक्षा केंद्रों में प्रधानाचार्यों की देखरेख में सभी उचित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न हुई और सभी अभ्यर्थियों ने परीक्षा के संचालन के लिए नियमों का पालन करके सहयोग किया। सुबह के सत्र में नादौन बाल स्कूल में टीजीटी कला की परीक्षा में 112, कन्या विद्यालय में 109, जलाड़ी विद्यालय में 83 और भूंपल में 103 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शाम को हुई टीजीटी मेडिकल की परीक्षा में कन्या और बाल विद्यालय दो ही परीक्षा केंद्र थे, जिसमें दोनों ही विद्यालयों में 74-74 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर 160 अभ्यर्थियों में से केवल 148 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। ये दोनों ही परीक्षाएं सभी कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन करते हुए ली गई। इस अवसर पर खंड नादौन के तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने चारों परीक्षा केंद्रों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों और अन्य सुविधाओं की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed