फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Huge contribution of MSME in the economy

Hamirpur (Himachal) News: अर्थव्यवस्था में एमएसएमई का बहुत बड़ा योगदान

Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Huge contribution of MSME in the economy
जिला उद्योग केंद्र में अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ज
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डॉ. भगत ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारियों तथा स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सहित विश्व के सभी देशों की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई का बहुत बड़ा योगदान रहता है और ये बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन भी करते हैं। इन उद्योगों के महत्व को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2017 में 27 जून को अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि भारतीय कारोबार में लगभग 90 प्रतिशत योगदान इन्हीं उद्योगों का रहता है और रोजगार के 60 से 70 प्रतिशत तक अवसर इन्हीं उद्योगों के माध्यम से सृजित होते हैं। भारत से होने वाले निर्यात में भी इनकी हिस्सेदारी 40 से 45 प्रतिशत तक रहती है। प्रदेश के 95 प्रतिशत से अधिक उद्योग भी एमएसएमई की श्रेणी में ही आते हैं। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई सब्सिडी योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने उद्यम स्थापित करने के इच्छुक लोगों और विशेषकर युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इससे वे स्वरोजगार के साथ-साथ कई अन्य लोगों को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना, जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी अनिल कुमार, उद्योग प्रसार अधिकारी मनदीप सिंह और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्वरोजगार एवं सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed