फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC will run 10 additional buses on long routes on Diwali

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी दीपावली पर लंबे रूट पर चलाएगा 10 अतिरिक्त बसें

Thu, 02 Nov 2023 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर दीपावली पर दस अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी में यात्रियों के लिए मुहैया करवाई जाएंगी। 10 नवंबर को दस बस अतिरिक्त बसों और 11 नवंबर को सात बसों का संचालन एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की ओर से किया जाएगा। निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बसों के संचालन के आदेश जारी किए हैं। इस बारे में एचआरटीसी हमीरपुर डिपो को यह आदेश 31 अक्तूबर को एचआरटीसी मुख्यालय शिमला से प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


एचआरटीसी प्रबंधन ने दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी स्टॉपेज पर बसों को रोकना सुनिश्चित किया है ताकि कोई भी यात्री अपने घर समय पर पहुंचने से वंचित न रह सके। इसके अलावा स्थानीय बसों का संचालन 12 नवंबर को 5 बजे के बाद नहीं किया जाएगा। वहीं सवारियों को 12 नवंबर को क्लब करके बसों को भेजा जाएगा ताकि एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो को नुकसान का सामना न करना पड़े। डिपो ने यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी बस 12 नवंबर को खाली न दौड़े। दिल्ली और हरिद्वार में यात्रियों के लिए एक-एक रात्रि बस सेवा उपलब्ध रहेगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने यह भी तय किया है कि 12 नवंबर शाम से खड़ी की गई बसों को 13 नवंबर की सुबह तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। इसके अलावा हरिद्वार, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। इन रूटों पर पहले की तरह ही बसों का संचालन किया जाएगा। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की 10 नवंबर को दिल्ली बस अड्डे पर चार बसें, चंडीगढ़ बस अड्डे पर चार बसें, बद्दी नालागढ़ बस अड्डे पर दो बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। जबकि 11 नवंबर को दिल्ली में तीन, चंडीगढ़ में भी तीन और बद्दी नालागढ़ में एक बस यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध रहेंगी। इन बसों का संचालन एचआरटीसी डिपो हमीरपुर वाया फोरलेन बिलासपुर से होते हुए करेगा। इस बारे में प्रबंधन को मुख्यालय से सूचित नहीं किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बसों का संचालन वाया फोरलेन बिलासपुर से किए जाने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इससे जहां यात्रियों को कम किराया देना पड़ेगा वहीं उनके समय की भी बचत होगी। ये सभी बसें साधारण किराये वाली रहेंगी।
विज्ञापन


कोट्स
एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि मुख्यालय से दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए दस अतिरिक्त बसें चलाने के आदेश हुए हैं। इनका संचालन दस नवंबर से 11 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा 12 नवंबर को भी यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बसों की सवारियों को क्लब किया जाएगा ताकि कोई भी बस खाली न चल सके। प्रत्येक बस को हर स्टॉपेज पर रोकने के फरमान भी जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed