{"_id":"573877194f1c1bf715ac7031","slug":"hrtc-driver-conductor-association-organises-gate-meeting-stages-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चालकों ने मांगों को लेकर सरकार पर निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चालकों ने मांगों को लेकर सरकार पर निकाली भड़ास
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 15 May 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन इकाई हमीरपुर ने रविवार को वर्कशॉप के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इससे पहले कर्मचारियों ने बैठक कर अपनी मांगें मनवाने को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर ने की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन के दौरान चालक यूनियन के मंडलीय अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर निगम प्रबंधन प्रदेश जेसीसी की मांगों को पूरा नहीं करता है तो प्रदेश के सभी डिपुओं के कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी 26 मई को शिमला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसी दिन जेसीसी की आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
मंडलीय अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में निगम को रोडवेज बनाना प्रमुख है। इसके अलावा पेंशन और वेतन का प्रावधान, 10 माह का अतिरिक्त ओवर टाइम और रात्रि भत्ता, 4-9-14 का एरियर, पीस मेल वर्करों को अनुबंध नीति में रखना, अनुबंध चालकों को बेसिक प्लस डीए देना आदि शामिल है।
गेट मीटिंग में प्रदेश जेसीसी के नियमानुसार हमीरपुर क्षेत्र में बनी जेसीसी को निरस्त कर दिया गया और दोबारा चुनाव करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर प्रदर्शन में अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष शिव कुमार, प्रधान विक्रम सिंह ठाकुर, महासचिव सुरेश ठाकुर, महालेखाकार जगरनाथ ठाकुर, मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन ठाकुर, अमर नाथ, संजीव कुमार, रघुवीर सिंह, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह, कश्मीर चंद, दीप कुमार शर्मा, अशोक कुमार, रमेश चंद, राज कुमार, नंद लाल, किशोरी लाल, कमलदेव, सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, मनमोहन सिंह, मुकेश कुमार, लक्ष्मीदत, शौकत अली आदि मौजूद रहे।