फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC buses to ply on 14 new roots

14 नए रूटों पर दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें

Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses to ply on 14 new roots
एचआरटीसी बसें। - फोटो : अमर उजाला

एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में 14 नए रूटों पर निगम की बसें दौड़ेंगी। सभी नए बस रूटों पर नई जेएनएनयूआरएम बसें ही दौड़ेंगी। अधिकतर रूटों पर निगम प्रबंधन ने बसें चलाना शुरू कर दिया है। साथ ही निगम प्रबंधन ने करीब आधा दर्जन पुराने रूटों को भी बहाल कर दिया है।

विज्ञापन


इससे जिला के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों को बस सुविधा मिल सकेगी। निगम प्रबंधन ने इस साल 14 नए रूटों पर बसें दौड़ाने का निर्णय लिया है। बाकायदा इन रूटों के लिए प्रबंधन को रूट परमिट भी मिल गए हैं। बस रूट शुरू होने से जिला के सैकड़ों गांवों के लोगों को सरकार बस सुविधा नसीब हो सकेगी।
विज्ञापन


सरकारी स्कूल के छात्रों को निशुल्क बस सुविधा का लाभ भी मिल सकेगा। साथ ही, कर्मचारियों को भी बस सुविधा का लाभ मिलेगा। नए रूटों के साथ निगम प्रबंधन ने आधा दर्जन पुराने रूटों पर भी दोबारा बसें दौड़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहाल हुए पुराने रूटों में हमीरपुर से समताना, हमीरपुर से धनेटा, हमीरपुर से कक्कड़, हमीरपुर से अवाहदेवी, हमीरपुर से जाहू और हमीरपुर से दख्योड़ा रूट शामिल हैं। नए और पुराने रूटों पर बस सेवा शुरू होने से न केवल लोगों को बस सुविधा मिलेगी बल्कि निगम के खजाने में भी इजाफा होगा।

लोगों में नरेश कुमार, करतार चंद, कश्मीरा देवी, चंचल ठाकुर, सौरभ वालिया, केसर सिंह आदि ने पुराने रूटों को बहाल करने के लिए निगम प्रबंधन का धन्यवाद किया है।

ये है नए रूट
कहां से        कहां तक            डिपार्चर टाइम
हमीरपुर        दियोटसिद्ध            सुबह 4:00 बजे
हमीरपुर        धर्मशाला            सुबह 6:10 बजे
हमीरपुर        ऊना                    सुबह 7:10 बजे

हमीरपुर        ऊना        शाम 2:27 बजे
हमीरपुर        जाहू        सुबह 10:25 बजे
हमीरपुर        लदरौर वाया बसंतपुर    शाम 5:10 बजे
हमीरपुर        बस्सी वाया कोट    शाम 5:22 बजे
हमीरपुर        दख्योड़ा वाया रोपड़ी    शाम 4:25 बजे
हमीरपुर        टौणीदेवी वाया रोपा    शाम 2:00 बजे
हमीरपुर        अवाहदेवी वाया भोटा    शाम 3:30 बजे
हमीरपुर        समताना वाया गलोड़    शाम 3:05 बजे
हमीरपुर        धनेटा वाया गलोड़    दोपहर 12:17 बजे
हमीरपुर        कक्कड़ वाया झनियारा    सुबह 7:40 बजे
हमीरपुर        अवाहदेवी वाया बस्सी    सुबह 11:55 बजे

14 नए बस रूटों पर निगम की बसें चलाई गई है। अधिकतर रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी है जबकि कुछेक पर जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। करीब आधा दर्जन पुराने बस रूटों को भी बहाल किया गया है।
- प्रदीप शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed