{"_id":"6abd64c7723c8a7c140b27ff","slug":"hrtc-buses-plying-with-damaged-front-windshields-a-breach-in-safety-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210343-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: क्षतिग्रस्त फ्रंट शीशों के साथ सड़कों पर दौड़ रहीं एचआरटीसी बसें, सुरक्षा में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: क्षतिग्रस्त फ्रंट शीशों के साथ सड़कों पर दौड़ रहीं एचआरटीसी बसें, सुरक्षा में दरार
Thu, 01 Oct 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर में रूट पर जाने के लिए खड़ी क्षतिग्रस्त फ्रंट शीशे बाली बसें। संवाद
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुछ बसें क्षतिग्रस्त फ्रंट शीशों के साथ सड़कों पर दौड़ रही हैं। बसों के आगे लगे शीशों में दरारें होने से चालकों को सड़क का स्पष्ट दृश्य देखने में परेशानी हो रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
फ्रंट शीशे का सीधा संबंध चालक की दृश्यता और सुरक्षित ड्राइविंग से है। दरार या क्षतिग्रस्त हिस्सा चालक के सामने होने पर सड़क, सामने से आ रहे वाहनों, पैदल राहगीरों और अन्य बाधाओं को देखने में परेशानी हो सकती है। मोड़, बारिश, धुंध और कम रोशनी में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
इसके अलावा कुछ बसों में सीट कवर भी फटे हुए नजर आ रहे हैं। यात्रियों में पंकज, प्रदीप, रमन और सुमित ने कहा कि बसों की छोटी-मोटी तकनीकी कमियों को समय रहते दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से क्षतिग्रस्त शीशों वाली बसों का निरीक्षण करवाने और सुरक्षित ड्राइविंग में बाधा बनने वाले शीशों की मरम्मत के बाद ही बसों को रूट पर भेजने की मांग की। साथ ही बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
-
सरकारी बसों में सीटों के साथ-साथ उनके कवर भी फटे होते हैं। सफर के दौरान काफी असुविधा होती है। -साहिल कुमार, निवासी लगदेवी
क्षतिग्रस्त फ्रंट शीशों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। निगम प्रबंधन को मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए। -विजय लगवाल, निवासी लडियार
निगम प्रबंधन को नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। अब ज्यादा पुरानी बसों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि जरूरी हो तो पहले मरम्मत होनी चाहिए। -राहुल ठाकुर, निवासी लगदेवी
कोट
मामला संज्ञान में आया है। बसों के क्षतिग्रस्त फ्रंट शीशों को जल्द बदला जाएगा। -राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल