फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hrtc bus stand

चरणबद्ध तरीके से होगा हमीरपुर बस स्टैंड का निर्माण : अग्निहोत्री

Wed, 02 Dec 2020 06:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत होगा। इसके लिए गत दिवस परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों समेत निर्माण स्थल का जायजा लिया है। चरणबद्ध तरीके से बस स्टैंड का निर्माण होगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में हमीरपुर बस स्टैंड का शिलान्यास किया गया। लेकिन कांग्रेस ने बीते पांच सालों में इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लटकाए रखा। लेकिन वर्तमान जयराम सकार इस बस स्टैंड के लिए सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने में लगी है। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि 7 से 12 दिसंबर तक धर्मशाला में प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र को प्रदेश हित में स्थगित किया गया है। सरकार धर्मशाला आती तो कई लोग और कर्मचारी संगठन सरकार से अपने कार्यों के चलते मिलने आते। लेकिन कोविड-9 के कारण लोगों को जरूरी हिदायतों का पालना करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आधारहीन बयानबाजी कर रही है। उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रदेश सरकार की अलोचना छोड़ इस महामारी के दौरान सामाजिक दिशा में अपना योगदान देना चाहिए। कोविड-19 के दौर में केंद्र और प्रदेश की सरकारें बेहतर कार्य कर रही हैं। करीब आठ हजार टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर कोविड-19 ट्रैकिंग के कार्य में लगी हुई हैं। अन्य देशों को जरूरी मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट उपलब्ध करवाने की स्थिति में है। कोरोना की वजह से एचआरटीसी को साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस मौके पर उनके साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, हरीश शर्मा, अंकुश दत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed