फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC bus route from Delhi to Sandhol via Chalokhar closed, villagers upset

Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली से संधोल वाया चलोखर एचआरटीसी बस रूट बंद, ग्रामीण परेशान

Mon, 12 Feb 2024 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली से संधोल वाया ले बेहड़ा गुमारड़ा, चलोखर, ग्राउडू, भलांणा, री, पटलांदर होकर चलने वाली बस का रूट एक सप्ताह से बंद है। परिवहन निगम की ओर से बस के रूट को बदलकर अब हमीरपुर से कुठेड़ा, चबूतरा वाया सुजानपुर कर दिया है। ऐसे में अब ले बेहड़ा गुमारड़ा, चलोखर सहित कई पंचायतों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए परिवहन निगम की ओर से एक वर्ष पूर्व बस रूट को शुरू किया गया था ताकि लोगों को सुविधा मिल सके लेकिन अब निगम की ओर से बस रूट को बदल दिया गया है। देई का नौण पंचायत के पूर्व प्रधान रंजन शर्मा, पूर्व उप प्रधान अश्वनी कुमार व उम्मीद ग्राम संगठन के सदस्यों डिंपल शर्मा, सुषमा शर्मा, संजीव पुरी, सुमन कुमारी, लता, वीना देवी आदि ने कहा कि दिल्ली से संधोल वाया ले बेहड़ा गुमारड़ा, चलोखर, ग्राउडू, भलांणा, री, पटलांदर होकर चलने वाली बस को निगम ने बंद कर दिया है। पूर्व में यह बस दोपहर 12 बजे बस अड्डा हमीरपुर से चलती थी और 12:20 के करीब ले बेहड़ा गुमारड़ा, चलोखर, ग्राउडू, भलांणा, री, पटलांदर होकर जाती थी लेकिन एक सप्ताह से परिवहन निगम की ओर से बस रूट को बदल दिया गया है। अब बस हमीरपुर से कुठेड़ा, चबूतरा वाया सुजानपुर होकर जा रही है। जिससे दो दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ही परिवहन निगम की ओर से बस सुविधा को शुरू किया गया था लेकिन अब मनमाने तरीके से बस सुविधा को बंद करके रूट को बदल दिया गया है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि निगम इसी तरह से मनमानी करेगा तो स्थानीय जनता के सहयोग से बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। उन्होंने परिवहन निगम से बस रूट को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन




कोट
एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि मामले में पूरी जानकारी ली जाएगी। यात्रियों को असुविधा न हो और बेहतर परिवहन सुविधा मिले, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed