फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC bus packed from Hamirpur and left for Vrindavan

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से पैक होकर वृंदावन रवाना हुई एचआरटीसी की बस

Tue, 27 Aug 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 27 Aug 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जन्माष्टमी पर्व को लेकर हमीरपुर से वृंदावन रूट पर चलने वाली बस दो दिन के लिए पूरी तरह बुक है। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं ने पहले ही टिकट बुक करवा ली हैं, ताकि समय पर वृंदावन पहुंचकर भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर सकें। सोमवार को हमीरपुर बस अड्डे से बस पूरी तरह से पैक होकर वृंदावन के लिए रवाना हुई। वहीं, मंगलवार के लिए भी बस की सभी सीटें बुक हो गई हैं।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की ओर से यात्रियों की मांग पर 26 जनवरी से हमीरपुर से वृंदावन के लिए बस सेवा शुरू की है। बस रूट शुरू होने से बस अड्डा हमीरपुर से भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में आवाजाही के लिए भक्तों को बेहतरीन सुविधा मिल रही है। इसी के चलते बस में यात्री काफी संख्या में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों अशोक कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, जैमल ठाकुर, अनंत राम वर्मा, पुष्पा, ऊषा, विक्रम सिंह और महेंद्र कुमार ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर उन्होंने दो दिन पहले ही एचआरटीसी की बस में अपनी सीट बुक करवा ली थी, ताकि वृंदावन में पहुंचकर दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हमीरपुर डिपो के डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि हमीरपुर से वृंदावन रूट की बस में जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने एडवांस में ही अपनी सीट बुक करवा ली हैं, ताकि वह वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन कर सकेंं। सभी सीटें बुक हो चुकी है।


हमीरपुर से शाम 7ः40 बजे चलती है बस
हमीरपुर डिपो की यह बस हमीरपुर बस अड्डा से शाम 7ः40 बजे चलकर सुबह 9ः30 बजे वृंदावन पहुंचती है। वहीं वापसी में दोपहर 2ः00 बजे वृंदावन से चलकर सुबह 4ः00 बजे बस अड्डा हमीरपुर पहुंचती है। बस में एक यात्री का किराया 796 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed