{"_id":"69824db4dab09abb590c0689","slug":"hrtc-bus-did-not-go-to-shimla-on-the-scheduled-route-passengers-upset-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-182284-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तय रूट से शिमला नहीं गई एचआरटीसी बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तय रूट से शिमला नहीं गई एचआरटीसी बस, यात्री परेशान
Wed, 04 Feb 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जंगलबैरी–शिमला रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस के तय मार्ग से न जाने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। निर्धारित रूट अवाहदेवी की बजाय बस को पंजोत से निकाले जाने के कारण अवाहदेवी में यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ा।
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस रोजाना इस रूट पर सुबह करीब 9:00 बजे अवाहदेवी से निकलती है। इस बस में सफर करने वाले कई यात्री अवाहदेवी बस स्टॉप पर निर्धारित समय पर पहुंचे थे, लेकिन बस वहां नहीं आई।
बस अवाहदेवी से करीब पांच किलोमीटर पीछे से ही पंजोत से होकर निकल गई। इस कारण यात्रियों को अन्य बसों और वैकल्पिक साधनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बस रूट में बदलाव करना गलत है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जंगलबैरी–शिमला बस को तय रूट अवाहदेवी से ही चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। इस बारे में पता किया जाएगा।