{"_id":"6a95c1dc09d5f9951e01ab73","slug":"hrtc-bus-breaks-down-en-route-passengers-inconvenienced-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-206779-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रास्ते में खराब हुई एचआरटीसी बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रास्ते में खराब हुई एचआरटीसी बस, यात्री परेशान
Tue, 01 Sep 2026 11:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी की बसों के बार-बार खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पठानकोट से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस रास्ते में पक्का भरो के पास खराब हो गई। बस के अचानक खराब होने से उसमें सवार यात्रियों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। बस में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी बस का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि एचआरटीसी की बसों के लगातार खराब होने से उन्हें असुविधा होती है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से बसों की नियमित जांच और समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े। संवाद
विज्ञापन