फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hrtc and private bus operators face to face regarding timetable

Hamirpur (Himachal) News: समयसारिणी को लेकर एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटर आमने-सामने

Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
hrtc and private bus operators face to face regarding timetable
समयसारिणी के विवाद के बाद गलोड में सड़क पर खड़ी निगम की बस
बड़सर(हमीरपुर)। गलोड़ से मतोह रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस और निजी बस के बीच रूट पर समयसारिणी को लेकर विवाद चल रहा है। एचआरटीसी बस के चालक ने शुक्रवार को आधा दिन बस को पुलिस चौकी गलोड़ के पास खड़ा रखा। वहीं निजी बस ऑपरेटर ने भी बस को गलोड़ में खड़ा कर दिया है। निजी बस ऑपरेटर और एचआरटीसी की बस के बीच एक ही रूट पर टाइमिंग को लेकर विवाद काफी पुराना है। निजी बस ऑपरेटर का कहना है कि इस बारे में बस चालक और परिचालक से कई बार बात हो चुकी है। वहीं कई बार संबंधित विभाग को भी इस बारे में अवगत करवाया गया है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन


इस कारण शुक्रवार को हमें पुलिस चौकी पहुंचना पड़ा और हमारी बस तब तक खड़ी रहेगी जब तक प्रशासन हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं करता है। विवाद की बात करें तो निजी बस ऑपरेटर अंकेश कुमार का कहना है कि हमारी बस रोजाना सुबह 8:15 बजे गलोड़ से चलती है और हडेटा, रइयां से होते हुए मैहरे 9:20 पर पहुंचती है। ये समय आरटीओ द्वारा निर्धारित किया गया है। वहीं जो एचआरटीसी बस सुबह 7:15 बजे गलोड़ से चलती है वह मैहरे में 9:00 या कभी-कभी 9:10 बजे पर पहुंचती है। वहीं परमिट के अनुसार ये बस वाया दांदड़ू होकर जानी चाहिए। लेकिन बस हमारे रूट से होकर जाती है, जो कि परमिट के अनुसार अवैध है। वहीं जिस रूट पर पहुंचने के लिए हमें 65 मिनट लगते हैं, उसी रूट पर एचआरटीसी बस 105 मिनट लगाती है, इस वजह से हमारा काम प्रभावित हो रहा है और लाखों रुपये टैक्स देने के बाद भी सरकार हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में मजबूरन हमें ये कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर एचआरटीसी के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि निजी बस ऑपरेटर ने हमारी एचआरटीसी की बस को गलत तरीके से रुकवाया है और निजी बस ऑपरेटर के खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में पुलिस चौकी गलोड़ में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बड़सर प्रवीण राणा ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है और जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed