फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC and private bus collide in Neri

Hamirpur (Himachal) News: नेरी में एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, बाल-बाल बचे 75 यात्री

Thu, 19 Oct 2023 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 19 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
HRTC and private bus collide in Neri
नेरी के पाास निजी व एचआरटीसी की बस में हुई टक्कर। (स्रोत : संवाद)
रंगस (हमीरपुर)। हमीरपुर की कांगू वाया नेरी बलेटा सड़क पर नेरी के पास बुधवार सुबह 9ः30 बजे के आसपास एक निजी बस और एचआरटीसी की बस में टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बसों को नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस दौरान दोनों ही बसों में सवार करीब 75 यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों का जाम लग गया और एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन


एचआरटीसी के बस चालक तेजराज ने कहा कि बुधवार सुबह नेरी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को छोड़ने जा रहे थे, तब नेरी के पास सामने से अचानक एक कार आई। कार को पास देने के लिए बस की स्पीड कम की तो पीछे से आ रही निजी बस ने पीछे से टकर मार दी। आपसी सहमति के बाद हादसे को लेकर पुलिस थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया।
विज्ञापन


उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. वरिंद्र राणा ने कहा कि दोनों ही बसों में महाविद्यालय के विद्यार्थी सवार थे। मगर हादसे के दौरान किसी भी छात्र को चोट लगने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद सड़क बंद हो गई थी। विद्यार्थी पैदल चलकर कॉलेज में परीक्षा में बैठने के लिए आधा घंटा लेट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed