{"_id":"68dd851864446c874f04b79d","slug":"hrtc-ac-bus-breaks-down-in-bhota-passengers-suffer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-168610-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा में खराब हुई एचआरटीसी की एसी बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा में खराब हुई एचआरटीसी की एसी बस, यात्री परेशान
Thu, 02 Oct 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की एसी बस भोटा में खराब हो गई। बस खराब होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह एसी बस सुबह 6:00 बजे हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। अभी बस भोटा ही पहुंची थी कि उसमें तकनीकी दिक्कत आ गई। चालक-परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने दूसरी सामान्य बस का प्रबंध किया।
वहीं, करीब आधे घंटे के बाद यह बस भोटा पहुंची। उसके बाद यात्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से आग्रह किया है कि बसों का उचित निरीक्षण कर ही रूट पर भेजा जाए।
चौडू में कीचड़ में फंसी बस
उधर, नादौन उपमंडल के तहत चौडू में सुबह एचआरटीसी की बस कीचड़ में फंस गई। बस चौडू से सुबह 7:30 बजे हमीरपुर के लिए आ रही थी। कुछ किलोमीटर तय होने के बाद बस चौडू के पास कीचड़ में फंस गई। इसके बाद लोगों के सहयोग से बस को कीचड़ से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
कोट
सुबह चंडीगढ़ जाने वाली बस भोटा में खराब हो गई थी। इस बस के स्थान पर अन्य बस को रूट पर भेजा गया था। वहीं, चौडू में बस के पहिए कीचड़ में फंस गए थे। लोगों के सहयोग से बस काे बाहर निकाला गया।
-रामलाल, अड्डा प्रभारी, बस अड्डा हमीरपुर।
समाचार : नवीन