{"_id":"6a0e0f00231fac16790a7bd6","slug":"hpv-vaccine-will-protect-girls-from-cervical-cancer-gandharva-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-194237-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीवी टीका लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा : गंधर्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीवी टीका लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा : गंधर्वा
Thu, 21 May 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 21 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज हमीरपुर में आयोजित कार्यशाला में संबोधन देती उपायुक्त गंधर्वा राठौड़। स्रोत : जनसं
हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिले के सभी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रमुखों और अन्य शिक्षकों से अपील की है कि वे एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन से छूटी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि इस टीके के बारे में लड़कियों या उनके अभिभावकों में अगर कुछ भ्रांतियां हैं, तो तुरंत उनका निवारण करें। अगर उनको काउंसलिंग की आवश्यकता है, तो स्वास्थ्य विभाग से भी संपर्क करें। डिग्री कॉलेज हमीरपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपायुक्त ने यह अपील की।
एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि यह टीका लड़कियों को जिंदगी भर सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। 29 मार्च को आरंभ किए टीकाकरण अभियान में इस आयु वर्ग की लगभग 2967 लड़कियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में अभी तक 1228 लड़कियां यह टीका लगवा चुकी हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों का अनुसरण करते हैं बच्चे
उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन में भी हमीरपुर को अव्वल बनाने में शिक्षक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षकों का बच्चों के साथ लगातार संपर्क एवं संवाद रहता है। बच्चे शिक्षकों का अनुसरण भी करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे एचपीवी वैक्सीन के बारे में सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक एवं निराधार सूचनाओं के बजाय बच्चों तक सही जानकारी पहुंचाएं। वे 31 मई तक अपने-अपने शिक्षण संस्थानों की लड़कियों का टीकाकरण करवाएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती और प्रधानाचार्य डॉ. सतीश सोनी आदि उपस्थित रहे।