{"_id":"6a15c6ec44caac0abd041c5f","slug":"hp-panchayat-elections-in-sirmaur-s-baunal-kakog-panchayat-sister-becomes-pradhan-and-brother-becomes-up-pra-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: सिरमौर की बाउनल काकोग पंचायत में बहन प्रधान तो भाई बना उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: सिरमौर की बाउनल काकोग पंचायत में बहन प्रधान तो भाई बना उपप्रधान
Tue, 26 May 2026 09:44 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 May 2026 09:44 PM IST
सार
सिरमाैर जिले की बाउनल काकोग पंचायत में हुए पंचायत चुनाव नतीजों ने प्रधान व उप प्रधान के पद पर बहन-भाई की जोड़ी ने जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन
बाउनल काकोग पंचायत में बहन प्रधान तो भाई बना उपप्रधान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले की बाउनल काकोग पंचायत में हुए पंचायत चुनाव नतीजों ने प्रधान व उपप्रधान के पद पर बहन-भाई की जोड़ी ने जीत का परचम लहराया है। बहन अनिता शर्मा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी उर्मीला को 34 मतों से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। वहीं उप प्रधान पद के चुनाव में भाई रामचरण ने नवरंग को भारी मतों से पराजित किया। इसी पंचायत में हुए वार्ड सदस्य चुनाव में चंद्रकला ने आशा देवी को मात देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का सबसे खास पहलू यह रहा कि प्रधान पद पर विजयी अनिता शर्मा और उप प्रधान पद पर विजयी रामचरण आपस में सगे बहन-भाई हैं। दोनों की एक साथ जीत के बाद पंचायत क्षेत्र में समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर जीत का जश्न मनाया। हालांकि बहन की शादी यहां पास के गांव में हुई है।
विज्ञापन