फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   house on fire

अमनेड़ में आग से दोमंजिला स्लेटपोश मकान, गोशाला जलकर राख

Wed, 13 Jan 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
house on fire
गांव अमनेड़ में आग लगने से जला रिहायशी मकान। - फोटो : Hamirpur-HP
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ताल के अंतर्गत आने वाले अमनेड़ गांव में बुधवार सुबह दो मंजिला स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग की चपेट में मकान सहित साथ लगती गोशाला भी आ गई। इस घटना से पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और दमकल विभाग के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। मकान जलकर राख हो गया था। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पंकज कुमार पुत्र सुरजीत कुमार के दोमंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। पंकज की तीन माह पहले ही शादी हुई है और वह पत्नी सहित ससुराल गया था। बुधवार सुबह उसके घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके पिता सुरजीत कुमार को दी। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने में जुट गए। देखते ही देखते आग प्रचंड हो गई। सुरजीत कुमार ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक मकान जलकर राख हो गया था। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार के बेड, सोफा, एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोने व चांदी के गहने और 20 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। सुरजीत कुमार ने जिला प्रशासन से उसके बेटे की उचित सहायता करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान निशा रानी 5 हजार रुपये, उपप्रधान जय सिंह ने 5100 रुपये और कांग्रेस महासचिव जगजीत ठाकुर ने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर दस हजार रुपये की सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी। जिला अग्निशमन अधिकारी कुब्ज सिंह ने कहा कि करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed