{"_id":"68b89625919e9c1903072cd5","slug":"house-in-papalah-on-the-verge-of-collapse-family-shifted-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-165567-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पपलाह में मकान गिरने की कगार पर, परिवार शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पपलाह में मकान गिरने की कगार पर, परिवार शिफ्ट
Thu, 04 Sep 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से केसरी देवी के अस्थाई राहत शिविर कोट रसेड़वा में राहत राशि व अन्य सामग्री देते ह
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के पपलाह गांव की गरीब केसरी देवी पत्नी दिवंगत हरसुख राम का आशियाना भारी बारिश के कारण जर्जर हो गया है। इससे दोमंजिला स्नेटपोश रिहायशी मकान कभी भी गिरकर जमींदोज हो सकता है।
पपलाह पंचायत के प्रतिनिधियों ने बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन की मदद से परिवार के पांच सदस्यों को बंद हुए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोट रसेड़वा में शिफ्ट कर दिया है। पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी ने बताया कि केसरी देवी गरीब परिवार से तालुक रखती है। वर्षों पहले सरकार की ओर से केसरी देवी को रहने के लिए मकान मिला था, लेकिन अब यह मकान पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इससे केसरी देवी, पुत्र लबली, बहु व दो छोटे-छोटे बच्चों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से केसरी देवी को 5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि, दो तिरपाल, कंबल व एक हाइजेनिक किट दी गई है। पंचायत प्रधान अंकुश सैनी ने भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोट रसेड़वां को अस्थाई राहत शिविर बनाकर सराहनीय कार्य किया है।