{"_id":"5e27346c8ebc3e4b533c7d43","slug":"hospital-hamirpur-hp-news-sml32176643","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में नए अस्पताल का कार्य पूरा, जल्द होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में नए अस्पताल का कार्य पूरा, जल्द होगा लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नादौन में नए अस्पताल का अब जल्द ही लोकार्पण होने जा रहा है। नादौन अस्पताल में 3 जिलों कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। हमीरपुर जिले की सीमा इन दोनों जिलों के साथ लगती है। करीब आठ साल पहले धूमल सरकार ने इस अस्पताल के भवन को बनाने व 50 बेड का करने के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये की राशि मंजूर की थी। जिससे चारमंजिला भवन का कुछ भाग तो बन गया, लेकिन उसके बाद धूमल सरकार की सत्ता में दोबारा वापसी नहीं हुई और यह चारमंजिला भवन 5 साल तक खंडहर बनता गया। परंतु अब प्रदेश में भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में बनी तो नादौन के पूर्व विधायक व एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने इस अस्पताल के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस भवन का काम दोबारा आरंभ हुआ। अब अस्पताल भवन लगभग बन चुका है और जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नादौन आकर इसे लोगों को समर्पित कर देंगे। स्थानीय लोगों कुलदीप, अश्वनी, पवन, अजय, सुभाष, हरविंदर, दिनेश, प्रविंद्र कटोच, पंकज, अनु बाला, श्रुति, सुरभि, सुलोचना, सत्या देवी, तृप्ता देवी, शीला देवी, भागो देवी, सुषमा व सुनीता ने बताया कि नादौन अस्पताल की समस्या बहुत लंबे अरसे से चली आ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए विजय अग्निहोत्री ने जो प्रयास मुख्यमंत्री के साथ मिलकर किए इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। लोगों की मांग है कि लोकार्पण से पहले इस अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। जिनमें अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, ईसीजी अन्य टेस्टों के साथ अच्छे डॉक्टर भी उपलब्ध हो जाएं। एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बताया कि नादौन अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण जल्द ही करवाया जाएगा। पूर्व कांग्रेस सरकार में जो काम रुक गया था, उसे जयराम सरकार ने पूरा करवा दिया है।
विज्ञापन