फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Honey earnings to bring sweetness to women's lives.

Hamirpur (Himachal) News: शहद की कमाई से महिलाओं के जीवन में घुलेगी मिठास

Thu, 08 Oct 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 08 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। घर की जिम्मेदारियों के साथ ग्रामीण महिलाएं अब मधुमक्खी पालन को कमाई का जरिया बना सकेंगी। आरसेटी मट्टनसिद्ध में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए मधुमक्खी पालन पर 20 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

प्रशिक्षण में मधुमक्खी पालन शुरू करने से लेकर शहद उत्पादन, गुणवत्ता और उसे बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
महिलाओं को मधुमक्खियों की देखभाल, छत्तों का प्रबंधन और उत्पाद की मार्केटिंग की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने के साथ वर्दी, प्रशिक्षण सामग्री, कॉपी और पेन निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनर देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी के लिए 9459650899 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed