फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Homeopathic clinic started for the first time in Lamblu Ayurvedic Hospital

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू आयुर्वेदिक अस्पताल में पहली बार शुरू हुआ होम्योपैथिक क्लीनिक

Thu, 03 Apr 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Apr 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में पहली बार होम्योपैथिक क्लीनिक शुरू किया गया है। यहां पर होम्योपैथिक चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। वहीं आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में भी होम्योपैथिक चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। सरकार की ओर से हाल ही में दस बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पतालों में होम्योपैथिक चिकित्सकों के पद सृजित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिसके अंतर्गत लंबलू आयुुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक डॉ. पूनम सेवाएं दे रही हैं। हालांकि आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में पहले से पद सृजित था लेकिन लंबे समय से यह खाली चला हुआ था। यहां पर कार्यरत चिकित्सक का तबादला होने के कारण यह पद भरा नहीं गया था, जिस कारण काफी लंबे समय से लोग इस पद को भरने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

होम्योपैथी एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर की संतुलन क्षमता को बढ़ाती है और रोग का जड़ से इलाज करती है। यह चिकित्सा पद्धति कई लोगों की ओर से चुनी जाती है, क्योंकि इसमें दवाओं के साइड इफेक्ट्स की संभावना कम होती है। दवाएं बुखार, सर्दी, खांसी, पेट रोग, त्वचा रोग सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रयोग की जाती हैं।
विज्ञापन




आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में पहली बार होम्योपैथिक क्लीनिक आरंभ हुआ है। लंबलू और आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में होम्योपैथिक चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बृज नंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed