{"_id":"68dec777ea7946b3e703f974","slug":"home-guards-and-city-council-launched-a-cleanliness-drive-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-168772-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गृहरक्षकों और नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गृहरक्षकों और नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान
Fri, 03 Oct 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत गृहरक्षकों ने बेला गांव में सफाई की। कंपनी कमांडर प्रीतम चंद, हवलदार गोल्डी, अनिल कुमार, जोगिंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह आदि ने ग्राम पंचायत बेला की ग्राम सभा बैठक में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों को प्राकृतिक आपदा, भूकंप, आग, बारिश, बाढ़ व खनन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान अमतर चेन्ना के टिल्लू मार्ग पर बावड़ी की सफाई भी की। इसके साथ ही नगर परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी की अगुवाई में क्रांतिकारी इंद्रपाल की प्रतिमा परिसर की सफाई की गई। संवाद
विज्ञापन