फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Holi Mela will be celebrate with the Corona Protocol at sujanpur

कोरोना प्रोटोकाल के साथ सुजानपुर मेले में खेली जाएगी होली

Wed, 17 Feb 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Holi Mela will be celebrate with the Corona Protocol at sujanpur
Holi Mela will be celebrate with the Corona Protocol at sujanpur
हमीरपुर। महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव इस बार गुलाल से सराबोर होगा। पहली बार ऐतिहासिक मेले का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल के बीच होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

प्रशासन रात में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं पर भी विचार कर रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय मंडी के शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के बाद ही होगा। प्रशासन का कहना है कि जिन नियमों के तहत मंडी का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव होगा, उन्हीं नियमों का पालन करते हुए सुजानपुर का होली मेला होगा।
विज्ञापन

करीब एक महीने तक चलने वाले होली मेले में देशभर से कारोबारी आते हैं। चौगान में लगने वाले डोम, झूले और तहबाजारी से प्रशासन को हर साल 25 से 30 लाख रुपये की आमदन होती है। पिछली बार प्रशासन ने होली मेेले को चार चांद लगाने की तैयारियां की थीं। लेकिन कोरोना की दस्तक के चलते सुजानपुर होली मेले की चमक फिकी रही। प्रशासन ने जैसे-तैसे जल्दबाजी में मेले को निपटाया। इस दौरान बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कारोबारी लॉकडाउन लगने के कारण सुजानपुर में ही कई महीनों तक फंसे रहे। उनके लिए स्थानीय लोगों ने रहने और खाने की व्यवस्था की। कोरोना की वजह से राज्य स्तरीय हमीरपुर उत्सव का आयोजन भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा कि सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली मेले का आयोजन होगा। मेले में कोरोना प्रोटोकाल के साथ होली खेली जाएगी। इस बारे में शीघ्र ही एडवाइजरी जारी की जाएगी। हालांकि मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के बाद ही सुजानपुर के होली महोत्सव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed