फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Holi festival will be celebrated with great pomp in Gandhi Chowk Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक हमीरपुर में धूमधाम से मनेगा होली उत्सव

Fri, 14 Mar 2025 04:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Mar 2025 04:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में शुक्रवार को होली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। व्यापार मंडल हमीरपुर ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। होली उत्सव कार्यक्रम में हिमाचली गायक राजेश डोगरा पहाड़ी गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे जबकि एंकर असीम शर्मा कार्यक्रम को होस्ट करेंगे। व्यापार मंडल हमीरपुर और निजी संस्था की ओर से सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक डीजे बजाया जाएगा, जिसमें व्यापार वर्ग के साथ शहरवासी भी भाग ले सकेंगे। तैयारियों को लेकर वीरवार को गांधी चौक परिसर में साफ-सफाई की गई। प्रत्येक वर्ष मुख्य बाजार के केंद्र गांधी चौक पर होली पर्व का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। अप्पर बाजार और लोअर बाजार के दुकानदार व शहरवासी एकजुट होकर होली पर्व मनाते हैं। होली पर्व के चलते बाजार बंद रहेगा। वहीं बाजार में वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। दुकानदारों की ओर से होली पर लोगों को ऑर्गेनिक रंग भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


गांधी चौक हमीरपुर में होली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर व्यापार मंडल हमीरपुर ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। होली उत्सव कार्यक्रम में हिमाचली गायक राजेश पहाड़ी गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

-सुमित, प्रधान, व्यापार मंडल हमीरपुर



प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जिनसे त्वचा में जलन होने की संभावना कम होती है। सिंथेटिक रंगों से बचना चाहिए। त्वचा को रंगों से बचाने के लिए सनस्क्रीन, माइश्चराजर जबकि बालों पर तेल लगाएं ताकि रंग की परत त्वचा के अंदर न जा सके। रंगों को हटाने के लिए सौम्य क्लींजर का प्रयोग करें। हल्के हाथों से रंग को हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मनजोत मरवाह, चर्म रोग विशेषज्ञ



आज बंद रहेगा टौणी देवी बाजार रहेगा बंद

टौणी देवी (हमीरपुर)। होली पर्व के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को टौणी देवी बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल ने होली पर्व के दिन 14 मार्च को बाजार बंद रखने का फैसला किया है। इस दिन सभी व्यापारी मिलकर होली उत्सव की खुशियां मनाएंगे। व्यापार मंडल के प्रधान पवन सोनी ने कहा कि टौणी देवी के व्यापारी 14 मार्च को होली वाले दिन दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed