फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Holi fair will start with grand procession and worship

Hamirpur (Himachal) News: भव्य शोभायात्रा और पूजा-अर्चना के साथ होगा होली मेले का आगाज

Thu, 14 Mar 2024 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : डीसी
विज्ञापन

मेले में मांग के अनुसार विभिन्न रूटों पर भेजी जाएगी बसें
सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक होगा आयोजन, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि होली उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मेले के सफल एवं भव्य आयोजन और विभिन्न प्रबंधों के लिए अलग-अलग उप समितियां गठित की गई हैं। इनकी जिम्मेदारी जिला एवं उपमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। सुजानपुर के एसडीएम को मेला अधिकारी और एएसपी हमीरपुर को मेला पुलिस अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मेले मेें भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत बैनर-पोस्टरों, विज्ञापनों, विभिन्न प्रतियोगिताओं, उद्घोषकों और कलाकारों के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा तथा उनसे अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी निर्वाचन विभाग के तहसीलदार की रहेगी। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को उत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगा। उत्सव के दौरान सुजानपुर के ऐतिहासिक मंदिरों एवं धरोहरों को एलईडी लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों के लिए भी एसडीएम की अध्यक्षता में उपसमिति गठित की गई है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी का स्टाल भी लगाया जाएगा। इस बार तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक कलाकारों तथा अन्य स्टार कलाकारों के चयन के लिए गठित उपसमिति के संयोजक एडीसी मनेश यादव बनाए गए हैं। सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा दिन के समय पारंपरिक वाद्य यंत्रों और विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता और बेबी शो भी होगा। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इसके लिए गठित उपसमिति के संयोजक एसपी पदम चंद बनाए गए हैं। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, बैडमिंटन और डॉग शो मुख्य आकर्षण होंगे। बिजली, पानी, पार्किंग, परिवहन, अग्निशमन, चिकित्सा, शौचालय एवं सफाई, वाटरप्रूफ टेंट और अन्य आवश्यक सुविधाओं और ऐतिहासिक मंदिरों एवं आयोजन स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए भी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों की सजावट में होली उत्सव की झलक दिखेगी।
विज्ञापन



मांग के मुताबिक एचआरटीसी बसों की मिलेगी सुविधा
राष्ट्र स्तरीय होली मेले के लिए एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की ओर से मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, चौगान में रात्रि समय में खड़ी होने वाली बसों को मांग के अनुसार विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार पाठक, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed