फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal won silver in Khelo India Junior Women Wushu Competition

Hamirpur (Himachal) News: खेलो इंडिया जूनियर महिला वुशू प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीता रजत

Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ और खिलाड़ियों में जीत पर खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। जम्मू कश्मीर में हुई खेलो इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी कशिश ने तालु स्पर्धा में रजत पदक के साथ 12 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों में बेहद खुशी का माहौल है।

प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि मंडी जिले की रहने वाली कशिश ने जम्मू कश्मीर में खेलो इंडिया महिला वुशू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। कशिश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश को रजत पदक दिलाया है। इसके अलावा 12 हजार का नकद पुरस्कार भी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में तमिलनाडु में हुई खेलो इंडिया महिला वुशू प्रतियोगिता में भी कशिश ने कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही राष्ट्रीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में पांच बार तथा जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में तीन बार हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कशिश के रजत जीतने पर वुशू खेल के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed